expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

हनुमान जयंती पर करें बजरंग बली को प्रसन्न।


All India tv news।  हनुमान जयंती, एक हिंदू त्योहार है जो रामभक्त के नाम से प्रसिद्ध हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं और हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती का उत्सव भारत के प्रत्येक राज्य में विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है। हनुमान को भगवान शिव का रुद्र अवतार कहा जाता है। 

 https://youtube.com/shorts/XY1Okywlzsk?si=v_0ZpP6Fff49jrfF

हनुमान जयंती पर बजरंग बली की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। सभी हनुमान मंदिरों में इस दिन भव्य आयोजन किया जाता है। भक्त पूरे विधि-विधान से बजरंग बली की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हनुमान जयंती के दिन शुभ मुहूर्त निम्न हैं। 

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 12 अप्रैल 2025 को प्रात: 03:21 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त -13 अप्रैल 2025 को प्रात: 05:51 बजे

https://youtube.com/shorts/D18u_-HqkDw?si=U_vLWw3WadrKXHuG

हनुमान जी पूजन विधि में पहले मंदिर में घी की ज्योत प्रज्वलित करें। इसके बाद हनुमान जी का गंगा जल से अभिषेक करें। अभिषेक करने के बाद एक साफ वस्त्र से हनुमान जी की प्रतिमा को पोछें। उसके बाद हनुमान जी को जनेऊ पहनाएं। अब सिंदूर को घी या चमेली के तेल में मिलाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। चोला सबसे पहले हनुमान जी के बाएं पांव में चढ़ाएं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने के बाद चांदी या सोने का वर्क चढ़ाकर हनुमान जी को नए वस्त्र पहनाएं। इसके बाद हनुमान जी की आरती करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को भोग भी लगाएं।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.