राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल समापन।




All India tv news। Vअल्मोड़ा जिले में चल रहे देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में संचालित 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज 07 अप्रैल 2025 को शानदार समापन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ० गगोरखनाथ द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयोजक मण्डल को बधाई देते हुए छात्राओं के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल डॉ० जितेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्यों एवं प्रशिक्षुओं का अभिनन्दन एवं स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सभी सकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार रखे। उसके बाद कार्यक्रम समन्वयक डॉ० शैफाली सक्सेना ने 12-दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम की संक्षिप्त आख्या सभी के सम्मुख प्रस्तुत की।
तत्पश्चात सभी प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्वनिर्मित उत्पादों तथा आबंटित स्टॉल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ० खीला कोरंगा ने भी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उद्यमिता को अपनाने पर बल दिया।


इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी को प्राध्यापकों एवं आगंतुकों द्वारा खूब सराहा गया व उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी भी की गई। निशा और पायल द्वारा निर्मित हल्दी तिलक (रोली), सरस्वती द्वारा निर्मित आमला च्यवनप्राश, वंदना, तनुजा, खुशबू और हंसी द्वारा स्टोन आर्ट और होम डेकोरेशन आईटम, हिमानी और मनीषा डँगवाल द्वारा केले के चिप्स, संतोषी भट्ट और गायत्री द्वारा ऐपण आर्ट, रश्मि चौहान द्वारा हेयर एक्सेसरीज, आशा द्वारा जड़ी-बूटियाँ और पहाड़ी नमक, कल्पना द्वारा आँवले का जूस, दीक्षा बवाड़ी द्वारा हर्बल मसाला-टी, दीक्षा बंगारी, मेघना और रितिका द्वारा पीरुल क्राफ्ट, श्रीमती लक्ष्मी द्वारा लड्डू गोपाल के वस्त्र अति सराहनीय रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

अंत में कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉ० जितेन्द्र प्रसाद द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और आगामी भविष्य हेतु सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ० भावना अग्रवाल, डॉ० उदय शर्मा, डॉ० खुशबू आर्या, डॉ० कवीन्द्र भट्ट, डॉ० प्रियंका, डॉ० महेश कुमार, डॉ० नरेश लाल एवं समस्त कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।