राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी और सहायिका के हजारों पदों पर जल्द होने जा रही है भर्ती प्रक्रिया पूरी।

 


All India tv news। उत्तराखंड में जल्द होगी 07 हजार आंगनबाड़ी और सहायिका पदों पर भर्ती। 20 अप्रैल 2025 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद मई माह के आरंभ में सभी को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिये जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों को जल्द मोबाइल और सरकारी सिम की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।


मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आंगनबाड़ी और सहायिका के लगभग 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। संबंधित अधिकारियों को आगामी 20 अप्रैल 2025 तक इस प्रक्रिया को पूरे करने के निर्देश दे दिये गये हैं और मई 2025 की शुरुआत में ही नियुक्ति पत्र भी दे दिये जाने की तैयारी की जा रही है। मंत्री रेखा आर्य ने यह भी बताया कि प्रदेश की महिला नीति लगभग तैयार कर ली गई है और आगामी कैबिनेट बैठक में इसे पेश किया जाएगा। 

विभाग द्वारा आंगनबाड़ी वर्करों की कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए उन्हें नया मोबाइल हैंडसेट और सिम दिया जा रहा है। सिम केवल आंगनबाड़ी केंद्र को अलॉट किया जायेगा। जो भी महिला उस केंद्र पर कार्यरत होंगी, वो उस सिम के माध्यम से आंगनबाड़ी से संबंधित सभी कामकाज पूरे कर सकती हैं।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।