All India tv news । सल्ट क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी महेश्वर मेहरा का 11 अप्रैल को मौलेखाल में भव्य स्वागत किया जा रहा है। जिसमें हजारों कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य ख्यात सिंह तड़ियाल के अनुसार महेश्वर महरा ने जबसे सल्ट में भाजपा का परचम थामा, तब से पार्टी लगातार मजबूत होती गई है। उन्होंने पिछले दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय था जब कार्यकर्ता रात्रि में पोस्टर चिपकाते थे और मकान मालिक उन्हें सुबह हटा देते थे। परंतु महरा जी के निरंतर प्रयासों ने संगठन को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने मेहरा के बारे में बताते हुए कहा कि चाहे विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा चुनाव हों या फिर पंचायत चुनाव हों महेश्वर मेहरा ने हर स्तर पर भाजपा की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महरा का परिवार भी पूरी तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तन-मन-धन से समर्पित रहता है।
महेश्वर मेहरा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दर्जा राज्य मंत्री मनोनीत किए जाने पर की खबर से पूरे सल्ट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। उनके स्वागत करने के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में 12 अप्रैल को सराईखेत क्षेत्र में भी महेश्वर मेहरा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
Follow us on👇