All India tv news। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील के थालमड़ गांव का है, जहां एक बंदर ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बंदरों के आतंक से लोग परेशान:-
पहाड़ी क्षेत्रों में बंदरों का आतंक आम बात हो गई है। बंदरों के हमले से लोग अक्सर घायल हो जाते हैं और कई बार उनकी जान भी जोखिम में पड़ जाती है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग:-
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों के आतंक पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि वन विभाग को बंदरों की समस्या का समाधान निकालना चाहिए और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना चाहिए।