रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा

अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा
अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा

सल्ट में भारतीय भाषा समर कैंप: छात्रों के लिए भाषा सीखने का अनोखा अवसर।

 


 All India tv news। उत्तराखंड के विद्यालयों में चलाए जा रहे भारतीय भाषा समर कैंप भारत सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्तर पर महानिदेशक महोदय मॉनिटरिंग की जा रही है। 

इसी के अंतर्गत अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के रा.इ.का. झीपा में भारतीय भाषा समर कैंप के माध्यम छात्रों को विभिन्न भारतीय भाषाओं की शिक्षा दी जा रही है। आज 02 जून 2025 को कैंप के सप्तम दिवस पर डॉ. पुष्कर बिष्ट जिलाध्यक्ष, करणी सेना, अल्मोड़ा द्वारा विद्यालय में उपस्थित होकर छात्रों को भारतीय भाषा के बारे में जानकारी देते हुए भाषा का महत्व बताया गया। इस कैंप का आयोजन 27 मई से 5 जून 2025 तक किया जा रहा है। इस कैंप में छात्रों द्वारा विभिन्न भारतीय भाषाओं में बातचित करना, अभिवादन करना, नृत्य, गायन,पेंटिंग, परंपरागत व्यंजन बनाना आदि कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जा रहा है। 

क्या है भारतीय भाषा समर कैंप?:-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गर्मी की छुट्टियों में देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में भारतीय भाषा समर कैंप आयोजित करने की पहल की है। इस कैंप का उद्देश्य छात्रों को अपनी मातृभाषा के अलावा अन्य भारतीय भाषाएं सिखाना है। 

कैंप में आयोजित कार्यक्रम:-

यह दस दिन का एक कैंप है जिसमें छात्रों को भारतीय भाषा से जोड़ने के लिए हर दिन चार घंटे की गतिविधियां संचालित की जा रही है। छात्रों को रोचक अंदाज में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए भाषा सीखने का अवसर मिलेगा। कैंप के अंतिम दिन छात्रों को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post https://youtube.com/shorts/_464OPxwWqc?si=G7P5U6kE22_Rrpaf

https://youtube.com/shorts/_464OPxwWqc?si=G7P5U6kE22_Rrpaf