देवप्रयाग में बस और कार की भीषण टक्कर।

 





All India tv news। उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर देवप्रयाग के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पांच महिलाएं शामिल हैं जो बद्री-केदार यात्रा पर जा रहे थे।

हादसे का विवरण:-

 देवप्रयाग में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हिमगिरी बस और एक टैक्सी कार की आमने-सामने की टक्कर होने से छह लोग घायल हो गये हैं। 

घायलों का इलाज:-

अस्पताल - देवप्रयाग के सीएचसी पाली में घायलों को भर्ती कराया गया है।

घायलों की स्थिति - दो लोगों की हड्डियों में फ्रैक्चर आया है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

बचाव अभियान :-

 घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया।

कारण:-

रुद्रप्रयाग निवासी भजनलाल द्वारा गलत साइड में वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।