रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा

अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा
अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, आग लगने से फैला काला धुआं।

 


All India tv news। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया का एक विमान लंदन के लिए उड़ान भरने के दौरान क्रैश हो गया। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। हादसा टेकऑफ के समय हुआ, जब विमान शहर के मेघानीनगर इलाके के पास पहुंचा।

विमान की जानकारी:-

विमान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भर रहा था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया।

बचाव कार्य:-

हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में हाथ बंटाया। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

एयर इंडिया की प्रतिक्रिया:-

एयर इंडिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की अपडेट साझा करेंगे।

अगली जानकारी का इंतजार:-

फिलहाल, प्रशासन और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं। आगे की जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post https://youtube.com/shorts/_464OPxwWqc?si=G7P5U6kE22_Rrpaf

https://youtube.com/shorts/_464OPxwWqc?si=G7P5U6kE22_Rrpaf