उत्तराखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 39 वर्षीय महिला की मौत।

 

 


 All India tv news। उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब आकाशीय बिजली गिरने से 39 वर्षीय महिला ठगो देवी की मौत हो गई। वह अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थीं, तभी अचानक जोरदार गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी और उनकी जान चली गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी :-

स्थान - खटीमा क्षेत्र के उमरूखुर्द, कंजाबाग गांव

समय - शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे

मृतका - ठगो देवी, 39 वर्ष

परिवार - पति फिरता सिंह और दो बच्चे (एक पुत्र और एक पुत्री)

प्रशासन की प्रतिक्रिया :-

तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण : अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली

आपदा राहत : पीड़ित परिवार को आपदा राहत नियमों के अनुसार मदद उपलब्ध कराई जाएगी

इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ठगो देवी खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी भी करती थीं, जबकि उनके पति भी खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।