All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड से भ्रष्टाचार का एक बड़ा आरोप सामने आया है। प्रधान संगठन सल्ट ने उपजिलाधिकारी सल्ट को ज्ञापन देकर डिस्पेच रजिस्टर को जब्त करने की मांग की है।
मामला तहसील सल्ट, जिला अल्मोड़ा का है। आज 12 अक्तूबर 2026 को प्रधान संगठन सल्ट के प्रधानों ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा।
ज्ञापन में लिखा है कि -
कथित भ्रष्टाचार और वसूलियों को छिपाने के लिए सरकारी दस्तावेज में छेड़-छाड़ किया जा रहा है और बीच-बीच में तारीख में छोड़कर (ओवरराइटिंग / छेड़छाड़) कर उसे बदला जा रहा है।
प्रधान संगठन ने आरोप लगाया कि इससे सरकारी अभिलेखों की सत्यता पर सवाल खड़ा हो रहा है। इसलिए प्रधान संगठन सल्ट ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल डिस्पेच रजिस्टर को जब्त किया जाए ताकि सरकारी दस्तावेज में आगे कोई हेरफेर न हो सके।
प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
