expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

हरिद्वार में बड़ा हादसा: मनसा देवी पर्वत पर गिरा पहाड़ , मंदिर और रेलवे ट्रैक दबा।

 


 


All India tv news। हरिद्वार में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जब मनसा देवी पर्वत पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में प्राचीन मां काली मंदिर और रेलवे ट्रैक दब गया। गनीमत रही कि मंदिर में मौजूद दोनों पुजारी सुरक्षित बाहर निकल आए।

पहाड़ गिरने से मचा हड़कंप :-

पहाड़ गिरने की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा और मंदिर और रेलवे ट्रैक को अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा :-

यह कोई पहला हादसा नहीं है, कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर हादसा हुआ था। अब फिर से बड़ा लैंडस्लाइड हो गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। अगर उस समय ट्रेन गुजर रही होती या भक्त मौजूद होते, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रशासन से सुरक्षा इंतजामों की अपील:-

 लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि यहां बड़े स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। लोगों का कहना है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे।

मां काली से प्रार्थना :-

आप भी मां काली से प्रार्थना करें कि आगे कोई जनहानि ना हो और हरिद्वार सुरक्षित रहे। फिलहाल, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.