रीछ के हमले से दो महिलाएं घायल, हेलीकॉप्टर से अस्पताल लाया गया।

 



All India tv news। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के भुनालगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रीछ के हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान बुरांसी देवी पत्नी स्वर्गीय मदन सिंह और शशि देवी पत्नी कुंवर सिंह के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी :-

आज सुबह भुनालगांव क्षेत्र में रीछ ने दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले के दौरान रीछ ने दोनों महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे भारी मात्रा में रक्तस्राव हुआ।

तत्काल इलाज :-

स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना PHC बक्सीर को दी गई, जिस पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार एवं मरहम-पट्टी प्रदान की गई। शशि देवी की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से अगस्तमुनि लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

चिकित्सा व्यवस्था :-

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश ने बताया कि दोनों महिलाओं को PHC बक्सीर में प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से अगस्तमुनि लाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम दोनों घायलों का इलाज कर रही है और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.