expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

योग की दुनिया में छाई हल्द्वानी की हर्षिका रिखाड़ी, देहरादून में सम्मानित।

 


 


All India tv news। उत्तराखंड की बेटी और हल्द्वानी की रहने वाली हर्षिका रिखाड़ी ने एक बार फिर योग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में हर्षिका को 'योग रत्न' सम्मान से नवाजा गया।


योग में कई उपलब्धियां हासिल :-

हर्षिका रिखाड़ी ने अपनी छोटी सी उम्र में योग के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह अब तक 30 से अधिक मेडल और ट्रॉफी जीत चुकी हैं, जिनमें 15 गोल्ड मेडल शामिल हैं। हर्षिका ने राष्ट्रीय स्तर पर कई बार अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और लोगों को आश्चर्यचकित किया है।


पिता को भी किया सम्मानित :-

देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी को भी सम्मानित किया गया। 

स्कूल और परिवार का समर्थन :-

हर्षिका के स्कूल जस गोविन पब्लिक स्कूल ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। स्कूल की प्रधानाचार्या ऊषा रजवार ने हर्षिका की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी ने भी अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।



योग के साथ जिम्नास्टिक में भी रुचि :-

हर्षिका न केवल योग में बल्कि जिम्नास्टिक में भी अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। वह भविष्य में योग और जिम्नास्टिक दोनों में अपना करियर बनाना चाहती हैं। हर्षिका की इस उपलब्धि से उत्तराखंड में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.