expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 6.595 किलो गांजा बरामद.



अल्मोड़ा। SSP अल्मोड़ा के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रगड़गाड़ तिराहे से कालीगांव की ओर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 6.595 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹1,64,875 बताई गई है।

55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार (55 वर्ष), पुत्र दलेराम, निवासी ग्राम खजूराजर, सदरुद्दीन नगर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना सल्ट और एसओजी अल्मोड़ा की टीम शामिल रही।

 पुलिस टीम में शामिल 

1.अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, थाना सल्ट

2.हेड कांस्टेबल राजकुमार, थाना सल्ट

3.कांस्टेबल नीरज कुमार, एसओजी अल्मोड़ा,आदि 

शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.