दीपावली पर्व को लेकर असंजमस समाप्त, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली।

 


All India tv news। उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक व्यक्तित्व और सप्त ऋषि अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 कैलाशानन्द जी महाराज ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। उन्होंने पंचांग और परंपरागत ज्योतिषीय गणना के आधार पर यह निर्णय लिया है।

क्या कहा महामंडलेश्वर ने  ? 

महामंडलेश्वर श्री श्री कैलाशानन्द जी महाराज ने कहा कि 20 अक्टूबर की पूरी रात्रि अमावस्या पड़ रही है, जबकि 21 अक्टूबर की पूरी रात्रि अमावस्या नहीं है। इसलिए 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाना शुभ होगा। उन्होंने बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ ज्योतिषाचार्यों से भी विचार-विमर्श कर इस निर्णय की पुष्टि की है।

जिले में भी 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली :-

रूद्रपुर की श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एडवोकेट महेश बब्बर ने बताया कि जिले के प्रतिष्ठित ब्राह्मणों और पुरोहितों द्वारा आपस में विचार-विमर्श के बाद 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया है। लिहाजा जिले में भी 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी।

दीपावली की तिथि को लेकर था असमंजस :-

गौरतलब है कि दीपावली की तिथि को लेकर लोगों में अलग-अलग राय थी। कई लोग 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाना शुभ बता रहे थे, तो कई लोग 21 अक्टूबर को। लेकिन अब महामंडलेश्वर और अन्य धार्मिक व्यक्तित्वों के निर्णय के बाद यह असंजम समाप्त हो गया है। इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जो कि सोमवार के दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाएगी। साथ ही, घरों को दीपों और रंगोली से सजाया जाएगा। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.