All India tv news। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 180 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यह भर्ती चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में समूह 'ग' के अंतर्गत होगी।
रिक्त पदों का विवरण :-
- कुल रिक्त पद: 180
- अनुसूचित जाति: 31 पद
- अनुसूचित जनजाति: 2 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग: 10 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 12 पद
- अनारक्षित: 125 पद
जनपदवार पदों का विवरण :-
विज्ञप्ति में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरगढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में रिक्त पदों का विवरण दिया गया है।
वेतनमान :-
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के लिए वेतन बैंड-1, ₹5200-20200, ग्रेड पे-2000 (सातवें वेतन आयोग में तथा संशोधित लेवल-3, पे मैट्रिक्स ₹21700-69100) होगा।


