expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: 35 पीजी सीटों की मिली मान्यता।

 


All India tv news। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) से पीजी स्तर पर 35 सीटों की मान्यता मिल गई है। यह संस्थान उत्तराखंड में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने वाला तीसरा मेडिकल कॉलेज बन गया है।

पीजी की मान्यता मिलने से क्या होगा ? 

- पीजी की मान्यता मिलने से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में गाइनी, कार्डियो, पीडिया, ऑप्थल्मोलॉजी, पैराक्लिनिकल और अन्य विभागों में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी।

- इससे राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी काफी हद तक पूरी होगी।

- अल्मोड़ा और आसपास के जिलों में उच्च चिकित्सा शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी।

- स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या कहते हैं प्राचार्य ? 

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि यह अल्मोड़ा और कुमाऊं क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं को उच्च चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.