expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड की बेटी माही पोखरिया ने जीते दो स्वर्ण पदक।

 


All India tv news। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील चकरपुर की रहने वाली माही पोखरिया ने हाल ही में राणाप्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ दोनों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी :-

माही की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। माही वर्तमान में ट्रेंफोर्ड स्कूल, चकरपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं।

माही ने दिया श्रेय अपने परिजनों और कोच को  :-

माही ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, विद्यालय परिवार और कोच को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। माही की इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.