All India tv news। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और महिला विधायकों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी उपस्थिति से सदन को सजाया। इस अवसर पर महिला विधायकों ने अपने क्षेत्र की पारंपरिक पोशाक पहनकर विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया, जिससे सदन में चार चांद लग गए।
पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं महिला विधायक :-
नैनीताल से विधायक सरिता आर्या कुमाऊंनी पिछौड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचीं। वहीं, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल अपनी ठेठ पहाड़ी वेशभूषा और आभूषणों के साथ सदन में मौजूद रहीं। इसके अलावा यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट भी पहाड़ी संस्कृति के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं।
विधायकों की पारंपरिक वेशभूषा की सराहना :-
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने महिला विधायकों की पारंपरिक वेशभूषा की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली से लेकर गौरा देवी और टिंचरी माई तक उत्तराखंड में महिलाओं का एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।
राष्ट्रपति के संबोधन से गदगद विधायक :-
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की। इससे विधायक गदगद नजर आए। राष्ट्रपति ने महिला शिक्षा के विस्तार पर भी चर्चा की और कहा कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
Follow us on👇


