expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

मौसम अपडेट ; उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना

 


All India tv news।  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज मंगलवार 4 नवंबर  और 5 नवंबर को उत्तराखंड के 9 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल हैं।


बर्फबारी और बारिश के कारण बढ़ेगी ठंड :-

मौसम विभाग के अनुसार, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके अलावा, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

6 से 8 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम :-

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 से 8 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी जिलों में कड़ाके की ठंड :-

वर्तमान में पहाड़ी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज धूप के खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं सुबह और शाम की ठंडक सर्दी का अहसास करा रही है। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.