expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

रुद्रपुर में मंडी निदेशालय परिसर में धू-धू कर जली क्रेटा कार, मचा हड़कंप।

 


 


All India tv news।  रुद्रपुर में कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित मंडी निदेशालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी एक क्रेटा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।

आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, कुछ लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिसर में उपलब्ध फायर सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और आग अन्य वाहनों या भवन तक नहीं फैली।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, यह एक राहत की बात है, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.