expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

हल्द्वानी में व्यापारी दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: व्यापारिक घाटे और आर्थिक दबाव की आशंका।

 


 


All India tv news। हल्द्वानी में हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार इलाके में मंगलवार रात एक व्यापारी दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। इस हृदय विदारक घटना ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय व्यवसायी रमेश दुम्का (65) और उनकी पत्नी कमला दुम्का (50) अपने घर की पहली मंजिल पर मृत पाए गए। सुबह जब परिजनों ने कमरे खोले, तो दोनों अलग-अलग कमरों में पंखों से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों से बातचीत में यह बात सामने आई है कि रमेश दुम्का पिछले कुछ समय से व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान और भारी आर्थिक दबाव से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस वजह से वे और उनकी पत्नी गंभीर मानसिक तनाव में थे।

पुलिस सभी संभावित एंगलों से मामले की जांच कर रही है और इसे प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। दंपत्ति की मौत के बाद से पूरे बाजार क्षेत्र में गहरा दुख और सन्नाटा छाया हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.