expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 21 फरवरी को उत्तराखंड में लगेगा 'मेगा रोजगार मेला', 4000 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती!

 

 


All India tv news। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। आगामी 21 फरवरी को चंपावत जिले के टनकपुर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले में देश की 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो लगभग 4000 युवाओं का चयन करेंगी। आइए जानते हैं इस मेले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

उत्तराखंड के चंपावत जिले में सरस कार्बेट महोत्सव के अंतर्गत एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित यह मेला 21 फरवरी 2026 को पिथौरागढ़ चुंगी के पास, सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट महोत्सव स्थल पर सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा।

मेले में 4000 से अधिक रिक्तियों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिसमें टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, क्वैस कार्प जैसी 15 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां शामिल होंगी। 10वीं से लेकर बीटेक तक की योग्यता वाले 18 से 30 वर्ष के युवा इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं, जिन्हें योग्यतानुसार ₹12,000 से ₹22,000 मासिक वेतन मिल सकता है।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। मेले में भाग लेने के लिए भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.