expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत में छात्र और स्टाफ; सभी कक्षाएं स्थगित।


All India tv news। हल्द्वानी (उत्तराखंड) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

 धमकी का जरिया:- कॉलेज के प्राचार्य की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है।

प्रशासनिक कार्रवाई:- सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस (MBBS), एमडी (MD) और एमएस (MS) समेत सभी शैक्षणिक कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

सर्च ऑपरेशन:- सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे कॉलेज परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

सुशीला तिवारी अस्पताल में भी अलर्ट:- मेडिकल कॉलेज से जुड़े सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रशासनिक भवन को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है।

छात्रों को सलाह:- प्राचार्य कार्यालय ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छात्र-छात्राओं को अगले आदेश तक परिसर में न आने की सलाह दी है।

पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के कई जिलों (नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी) की अदालतों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनकी जांच STF और अन्य केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.