expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

बोर्ड परीक्षा की कॉपी में मिले पैसे तो छात्र के साथ कक्ष निरीक्षक पर भी गिरेगी गाज।



All India tv news। देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह से पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारीबोर्ड द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका के भीतर नकद रुपये पाए जाते हैं, तो इसे 'नकल' की श्रेणी में माना जाएगा। इस मामले में न केवल छात्र, बल्कि ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक की जवाबदेही भी तय की गई है।

छात्रों और शिक्षकों के लिए कड़े नियम :-

बोर्ड की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित सख्त कदम उठाए हैं:-

छात्रों पर प्रतिबंध:- यदि मूल्यांकन के दौरान कॉपी में पैसे मिलते हैं, तो संबंधित छात्र को अनुशासनहीनता का दोषी माना जाएगा। ऐसे छात्रों पर बोर्ड परीक्षा देने से कई वर्षों तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी:- यदि किसी छात्र की उत्तर पुस्तिका में रुपये मिलते हैं, तो इसे कक्ष निरीक्षक की लापरवाही माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित शिक्षक के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नकद राशि का निस्तारण:- उत्तर पुस्तिकाओं से प्राप्त किसी भी मुद्रा को तुरंत नियमानुसार राजकोष (Treasury) में जमा कराया जाएगा और इसकी सूचना संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को दी जाएगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

शिक्षा विभाग का मानना है कि उत्तर पुस्तिका में पैसे रखना न केवल परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि यह उन मेहनती विद्यार्थियों के साथ अन्याय है जो अपनी मेहनत के बल पर अंक प्राप्त करते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन केंद्र पर किसी भी तरह का प्रलोभन या अनुचित सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले ही छात्रों को सूचित कर दें कि उत्तर पुस्तिका में किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री या नोट रखना भारी पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.