expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

खुशखबरी! भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन।

 



All India tv news। देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न शाखाओं में कुल 260 रिक्तियां भरी जाएंगी।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:-

कुल पद:- 260

आवेदन की अंतिम तिथि:- इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम:- एसएससी (Short Service Commission) ऑफिसर

शाखाएं:- एग्जीक्यूटिव, एजुकेशनल और टेक्निकल ब्रांच

प्रशिक्षण:- चयनित उम्मीदवारों को जनवरी 2027 में भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला, केरल में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

योग्यता और पात्रता:-

शैक्षणिक योग्यता:- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।

वैवाहिक स्थिति:- केवल अविवाहित पुरुष और महिलाएं ही इन पदों के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा:- पदों के अनुसार आयु सीमा 19 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया:-

चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद SSB इंटरव्यू शामिल होगा।

विशेष : आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.