expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र का पर्दाफाश।



All India tv news । रुद्रपुर। उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के खिलाफ पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के मछली बाजार में चल रहे एक अवैध जनसेवा केंद्र का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, जहाँ लंबे समय से जाली आधार और पैन कार्ड बनाए जा रहे थे।

रामपुर का युवक चला रहा था 'फर्जीवाड़े की दुकान' :-

पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह युवक मछली बाजार में बिना किसी कानूनी पंजीकरण के जनसेवा केंद्र संचालित कर रहा था। आरोपी भोले-भले लोगों और असामाजिक तत्वों को फर्जी दस्तावेज मुहैया कराकर अवैध रूप से मोटी रकम वसूलता था।

भारी मात्रा में सामान बरामद :-

STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में केंद्र से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिसमें शामिल हैं:

बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड।

जाली अंकतालिकाएं। 

फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर, प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता :-

बिना किसी सत्यापन के फर्जी पहचान पत्र बनाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ये फर्जी दस्तावेज बेचे हैं और क्या इसके तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.