expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने ताश के पत्तों की तरह फेंटे अधिकारी, देखें पूरी लिस्ट।

 

 


All India tv news। उत्तराखंड पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिले के कई थानों और कोतवाली प्रभारियों के दायित्व बदल दिए हैं। वहीं दूसरी ओर, शासन ने भी 15 एएसपी और 7 डीएसपी समेत कई अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन किए हैं।

प्रमुख तबादलों की सूची:-

हरिद्वार जिले में बड़े बदलाव:-

प्रवीण कोश्यारी:- पुलिस लाइन से हटाकर कोतवाली लक्सर के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए।

राजीव रौथाण:- कोतवाली लक्सर से अब कोतवाली भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक नियुक्त।

मणि भूषण श्रीवास्तव:- एसआईएस शाखा से हटाकर कोतवाली गंगनहर के प्रभारी निरीक्षक बने।

मनोहर भण्डारी:- गंगनहर कोतवाली से हटाकर थाना श्यामपुर के प्रभारी बनाए गए।

आशुतोष राणा:- फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन सेल से हटाकर कोतवाली रानीपुर के प्रभारी नियुक्त।

देवेन्द्र सिंह रावत:- थाना कनखल के नए थाना प्रभारी बनाए गए।

राज्य स्तरीय प्रमुख नियुक्तियां व प्रमोशन:-

विवेक कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक):- हरिद्वार से हटाकर अब एसटीएफ (STF) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

नरेंद्र पंत (पुलिस अधीक्षक):- हरिद्वार से पदोन्नत होकर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, हल्द्वानी भेजे गए।

अविनाश वर्मा:- मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (CSO) बनाए गए।

पूर्णिमा गर्ग:- अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक के पद पर पुलिस मुख्यालय में तैनात की गई हैं।

दीपक सिंह:- काशीपुर के सीओ से पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी बनाए गए।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आगामी चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह प्रशासनिक सर्जरी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.