expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

87 हजार की बाइक और 4.81 लाख का चालान! युवक की लापरवाही पड़ी भारी।


 


All India tv news। सावधान! अगर आप भी ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, तो गुरुग्राम की यह खबर आपकी आंखें खोल देगी। यहाँ एक युवक को बिना हेलमेट बाइक चलाना इतना महंगा पड़ा कि जुर्माने की रकम में वह 5 नई बाइक खरीद सकता था। जींद के एक युवक पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 4 लाख 81 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा बॉर्डर का है, जहाँ पुलिस चेकिंग के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक को रोका गया। जब ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का रिकॉर्ड अपने डिवाइस पर चेक किया, तो उनके भी होश उड़ गए। इस बाइक पर एक या दो नहीं, बल्कि पिछले एक साल में कुल 41 चालान कट चुके थे, जो लंबे समय से पेंडिंग थे

बाइक की कीमत:- लगभग 87,000 रुपये।

कुल चालान:- 41 बार नियमों का उल्लंघन।

जुर्माने की कुल राशि:- 4,81,300 रुपये।

नियमों की धज्जियां:- बिना हेलमेट, बिना इंश्योरेंस, बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC), टूटी हुई नंबर प्लेट और बिना लाइसेंस के बाइक चलाई जा रही थी।

यह बाइक जींद निवासी संदीप के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे उसका भाई सुमित गुरुग्राम में चला रहा था। सुमित यहाँ एक मॉल में काम करता है और अक्सर बिना हेलमेट के ही सड़कों पर निकलता था। ऑटोमेटिक कैमरों ने बार-बार उसकी गलतियां पकड़ीं, लेकिन उसने एक भी चालान नहीं भरा। 90 दिनों से ज्यादा समय बीत जाने और जुर्माना जमा न करने के कारण, पुलिस ने अब बाइक को जब्त (Seize) कर लिया है।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियमों को नजरअंदाज करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब इस युवक के पास अपनी 87 हजार की बाइक छुड़ाने के लिए करीब पौने पांच लाख रुपये भरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.