expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पहाड़ पर सेकंडों में खत्म हुई जिंदगी! अल्मोड़ा में पत्थर लगाते समय फिसला ट्रक, पैराफिट के बीच दबकर चालक की मौत।

 


All India tv news। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बिनसर क्षेत्र के अयारपानी के पास बीती रात एक ट्रक चालक की अपनी ही गाड़ी की चपेट में आने से जान चली गई।

हादसे का घटनाक्रम :-

असंतुलित हुआ ट्रक:- ट्रक अल्मोड़ा से ताकुला की ओर जा रहा था, तभी अयारपानी के पास ढलान पर वाहन अचानक फिसलने लगा।

बचाव की कोशिश बनी काल:- चालक ने ट्रक को रोकने के लिए नीचे उतरकर पहिये के नीचे पत्थर लगाने की कोशिश की। इसी दौरान भारी लोडेड ट्रक अचानक पीछे की ओर खिसक गया।

पैराफिट में दबा चालक:- अनियंत्रित ट्रक और सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार (पैराफिट) के बीच चालक बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी :-

घटना की सूचना रात करीब 1:31 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को मिली। इसके तुरंत बाद मुख्य आरक्षी नवीन कुर्वेर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के भारी होने के कारण स्थानीय लोग उसे हिला नहीं सके थे, जिसके बाद टीम ने आधुनिक 'एयर लिफ्टिंग बैग' का इस्तेमाल कर ट्रक को उठाया और फंसे हुए शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान :-

मृतक चालक की पहचान 42 वर्षीय भूपेंद्र सिंह, पुत्र चंद्र मान, निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.