expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड महिला आयोग की विशेष पहल, 11 मार्च को विकास भवन में सजेगी 'जनसुनवाई' की अदालत।

 


All India tv news। देहरादून/उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू हुए 'महिला आयोग आपके द्वार' अभियान के तहत आगामी 11 मार्च को प्रदेश के विभिन्न जिलों के विकास भवन में विशेष 'महिला जनसुनवाई' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करना और उन्हें न्याय दिलाना है।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:-

अध्यक्षता:- इस जनसुनवाई की अध्यक्षता उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, उपाध्यक्षगण एवं माननीय सदस्यगण द्वारा की जाएगी।

सुनवाई का समय:- यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। 

मुख्य केंद्र:- 11 मार्च को विशेष रूप से हरिद्वार, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों के विकास भवन/मुख्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

इन समस्याओं पर होगी सुनवाई:- घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और पुलिस से संबंधित लंबित मामलों पर प्राथमिकता के साथ सुनवाई की जाएगी।

मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा:-

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के अनुसार, भौगोलिक कठिनाइयों के कारण जो महिलाएं आयोग के मुख्यालय तक नहीं पहुंच पातीं, उन तक पहुंचने के लिए आयोग खुद उनके जिलों में जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि शिकायतों पर तत्काल निर्देश देकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अपील:- राज्य महिला आयोग ने अपील की है कि पीड़ित महिलाएं निर्भीक होकर अपनी शिकायतें लेकर पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.