राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित, बताया 'मातृशक्ति का गौरव'।

 


All India tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून में प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने प्रतिभा थपलियाल को शॉल ओढ़ाकर और गमला भेंट कर उनका अभिनंदन किया। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि देवभूमि की उन तमाम महिलाओं के प्रति सम्मान है जो हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

सीएम का संबोधन:-

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियां उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने इस सफलता को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। 

प्रतिभा की इस कामयाबी से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियों को खेलों में करियर बनाने की नई ऊर्जा मिलेगी। उत्तराखंड की महिलाएं अब पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ खेलों में भी विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रही हैं। यह राज्य के उज्ज्वल और सशक्त भविष्य का एक ठोस संकेत है।

कौन हैं प्रतिभा थपलियाल? 

प्रतिभा थपलियाल ने हाल ही में तेलंगाना में आयोजित 16वीं नेशनल महिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इससे पहले भी वह विश्व स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवा चुकी हैं:

वर्ल्ड चैंपियनशिप: दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक (Bronze) विजेता।

एशियन चैंपियनशिप: नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।

प्रेरक सफर: 43 वर्षीय प्रतिभा, जो दो बच्चों की माँ हैं, ने थायराइड और गंभीर डेंगू जैसी स्वास्थ्य चुनौतियों को मात देकर बॉडीबिल्डिंग में यह मुकाम हासिल किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।