All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में आज 01 मार्च, रविवार को होली मिलन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पैसिया बैंड में आयोजित इस भव्य होली मिलन कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुँचे लोगों को रंगों और भाईचारे के रंग में सराबोर कर दिया।
सल्ट क्षेत्र के अंतर्गत पैसिया बैंड में समाजसेवी संजय सत्यवली के संयोजन में होली मिलन कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद समूचा पांडाल होली के गीतों से गूंज उठा।
इस उत्सव की खास बात यह रही कि इसमें केवल युवाओं ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 'गुलार' से आए होल्यारों की टोली ने अपनी विशेष प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिससे स्थानीय लोक संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली।
उपस्थिति और मुख्य अतिथि:-
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें:
डॉ. पुष्कर बिष्ट, सोबन सिंह बोरा, विक्रम बिष्ट, विक्रम रावत, गुड्डी देवी, पुष्पा देवी, बालम मुहारी, विनोद ध्यानी, शंभुदयाल खर्कवाल, मंजु रावत,आशा देवी, सुशीला गोयल, नंदन बोरा, बिरेंद्र रावत, दीपक शर्मा, गणेश रावत, खिमानंद जोशी और दिनेश रावत व क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और समस्त समाजसेवी।
खास व्यवस्था:-
आयोजक संजय सत्यवली द्वारा आए हुए सभी मेहमानों और क्षेत्रीय जनता के लिए भोजन की भी उचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की







