expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

रामनगर में 25 अप्रैल से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण; पहली बार डिजिटल मोड में दर्ज होगी हर घर की जानकारी।

 


All India tv news। उत्तराखंड के रामनगर सहित पूरे प्रदेश में आगामी 25 अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रथम चरण की अवधि:- रामनगर और राज्य के अन्य हिस्सों में मकान सूचीकरण और आवासीय गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा।

डिजिटल जनगणना:- भारत की यह पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें कागज़-पेन की जगह मोबाइल ऐप (HLO ऐप) का उपयोग किया जाएगा।

स्व-गणना का विकल्प:- नागरिकों को 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा मिलेगी।

पूछे जाने वाले सवाल:- पहले चरण में मुख्य रूप से 33 से 45 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति (कच्चा/पक्का), पेयजल, बिजली की उपलब्धता और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी।

प्रशासनिक तैयारी:- रामनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के अनुसार, नगरीय क्षेत्रों को छोटे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में बांटा गया है और की नियुक्ति कर दी गई है।

दूसरा चरण:- जनसंख्या की मुख्य गणना फरवरी 2027 में की जाएगी। हालांकि, उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों के लिए यह कार्य सितंबर 2026 में ही पूरा कर लिया जाएगा।

जनगणना के इस महाभियान के लिए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करें ताकि भविष्य की विकास योजनाओं का खाका सही ढंग से तैयार किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.