All India tv news। भारतीय वायुसेना से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। असम के दुर्गम पहाड़ी इलाके में वायुसेना का शक्तिशाली लड़ाकू विमान 'सुखोई-30 एमकेआई' (Su-30MKI) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में हमने देश के दो वीर सपूतों, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर को खो दिया है।
मुख्य विवरण:-
यह हादसा गुरुवार शाम को उस वक्त हुआ जब विमान जोरहाट एयरबेस से एक नियमित प्रशिक्षण मिशन (ट्रेनिंग सॉर्टी) के लिए रवाना हुआ था। भारतीय वायुसेना के अनुसार, विमान ने शाम को उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 7:42 बजे जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में विमान का रडार से संपर्क टूट गया।

सर्च ऑपरेशन और पुष्टि:-
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तेज धमाके की सूचना दिए जाने के बाद वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे तक पहुंचा जा सका, जहां यह पुष्टि हुई कि हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल होने के कारण शहीद हो गए हैं।

IAF का आधिकारिक बयान:-
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए शहीद पायलटों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वायुसेना ने कहा, "IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के बलिदान को नमन करता है। पूरी वायुसेना इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।"

जांच के आदेश: -
हादसा किन कारणों से हुआ, क्या यह तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य वजह, इसका पता लगाने के लिए वायुसेना ने 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दे दिए हैं।