All India tv news। अगर आप भी सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। अब रील बनाना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कमाई का जरिया भी बनने वाला है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने एक अनोखा 'स्वच्छ सुजल गांव' रील मेकिंग कॉन्टेस्ट शुरू किया है, जिसके तहत बेहतरीन रील बनाने वालों को ₹5,000 का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है।"
मुख्य बिंदु:-
प्रतियोगिता का नाम:- स्वच्छ सुजल गांव - रील मेकिंग कॉन्टेस्ट
इनाम:- हर महीने चुनी गई टॉप 5 रील्स को ₹5,000 प्रति विजेता का पुरस्कार मिलेगा।
विषय :- आपको अपने गांव में 'जल जीवन मिशन' या 'स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)' के तहत आए बदलावों को दिखाना होगा। जैसे:-
गांव में हर घर नल से जल की सुविधा।
गांव की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन।
साफ पानी और सफाई से ग्रामीणों के जीवन में आया सुधार।
कैसे करें आवेदन?
अपनी रील को 30 से 60 सेकंड के बीच बनाएं।
इसे अपने सोशल मीडिया (Instagram/Facebook) पर अपलोड करें और निर्धारित हैशटैग का उपयोग करें।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए MyGov.in पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें और रील का लिंक सबमिट करें।
"तो देर किस बात की? उठाइये अपना कैमरा, अपने गांव की विकास गाथा को रील के जरिए दुनिया को दिखाइए और जीतिए ₹5,000। इस वीडियो को अपने उन सभी दोस्तों के साथ शेयर करें जो रील बनाने में माहिर हैं, ताकि कोई भी इस मौके से वंचित न रहे। ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें!"

