expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

पहाड़ की बेटी का कमाल: ड्यूटी के साथ की तैयारी और अब बन गईं IAS; भीमताल की सौम्या गर्ब्याल ने फहराया परचम।

 


All India tv news। नैनीताल/भीमताल: उत्तराखंड के युवाओं का सिविल सेवा परीक्षा में दबदबा कायम है। इसी कड़ी में नैनीताल जिले के भीमताल की रहने वाली सौम्या गर्ब्याल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 822वीं रैंक हासिल कर आईएएस (IAS) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में अल्मोड़ा जिले के जैती-भनौली क्षेत्र में एसडीएम (SDM) के पद पर तैनात सौम्या गर्ब्याल ने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल किया है। सौम्या ने न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया, बल्कि ड्यूटी के दौरान मिलने वाले समय का सदुपयोग कर अपनी यूपीएससी की तैयारी भी जारी रखी।

सौम्या गर्ब्याल का सफर:-

मूल निवास और परिवार:- सौम्या मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला (गढ़ब्यांग गांव) की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार भीमताल में रहता है। उनकी माता, बीना गर्ब्याल, नैनीताल के अभिसूचना विभाग में सब-इंस्पेक्टर हैं और पिता देव सिंह गर्ब्याल हैं।

शिक्षा:- उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भीमताल (HGS) और नैनीताल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से स्नातक किया।

पिछली सफलता:- सौम्या पहले से ही मेधावी रही हैं। साल 2024 में उन्होंने उत्तराखंड पीसीएस (PCS) परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया था।

क्षेत्र में खुशी की लहर:-

सौम्या की इस उपलब्धि पर भीमताल, अल्मोड़ा और उनके पैतृक गांव धारचूला में खुशी का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और उच्च अधिकारियों के सहयोग को दिया है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.