expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

काल के पंजे से लौटी मासूम: बंदर ने मां की गोद से छीनी 20 दिन की बच्ची, कुएं में गिरी तो 'डायपर' बना सुरक्षा कवच!

 



All India tv news। "जाको राखे साइयां, मार सके न कोई"... यह कहावत आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सच साबित हुई है। यहाँ कुदरत का एक ऐसा करिश्मा देखने को मिला जिसने न केवल डॉक्टरों को, बल्कि पूरे इलाके के लोगों को हैरत में डाल दिया है। एक 20 दिन की मासूम बच्ची, जिसे एक बंदर ने काल बनकर मां की गोद से छीन लिया था, मौत के मुंह से सुरक्षित वापस लौट आई है।

 घटना का विवरण :-

मामला जांजगीर-चांपा जिले का है, जहाँ एक मां अपनी 20 दिन की दुधमुंही बच्ची को लेकर बैठी थी। तभी अचानक एक बंदर वहां पहुंचा और पलक झपकते ही बच्ची को मां की गोद से छीनकर भाग निकला। जब तक लोग कुछ समझ पाते, बंदर बच्ची को लेकर एक गहरे कुएं के पास पहुंचा और मासूम सीधे गहरे पानी में जा गिरी। 

 हुआ चमत्कार :-

सबकी सांसें अटक चुकी थीं, कुआं गहरा था और बच्ची महज 20 दिन की। लेकिन तभी हुआ 'कुदरती चमत्कार'! बच्ची ने जो डायपर पहन रखा था, वह पानी में उसके लिए 'लाइफ जैकेट' बन गया। डायपर की वजह से बच्ची पानी की सतह पर तैरती रही और डूबी नहीं।

बचाव :-

ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत तत्परता दिखाई और कुएं में उतरकर बच्ची को सही-सलामत बाहर निकाल लिया। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और इसे किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। वाकई, जांजगीर की इस घटना ने साबित कर दिया कि जब रक्षक ऊपर वाला हो, तो मौत भी छूकर निकल जाती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.