All India tv news। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आज यानी 17 अप्रैल 2026 को एक बड़ी तबादला सूची जारी की है। इस आदेश के तहत शासन ने कुल 32 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, जिनमें 6 IAS और 26 PCS अधिकारी शामिल हैं।
तबादला सूची की मुख्य बातें:-
प्रमुख फेरबदल:- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीलाल राणा को अब आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
PCS अधिकारियों की तैनाती:- सचिवालय सेवा के 26 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नंदन सिंह डुंगरियाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
तहसील स्तर पर बदलाव:- देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पौड़ी जैसे महत्वपूर्ण जिलों में तैनात कई डिप्टी कलेक्टरों (SDM) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उद्देश्य:- सरकार के इस कदम को आगामी विकास कार्यों में तेजी लाने और शासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है ।
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


