All India tv news। भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत 'महिला अग्निवीर' की बंपर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीर (जीडी) के पदों पर नियुक्तियाँ होंगी। यूपी और उत्तराखंड की अविवाहित महिला उम्मीदवार ही आवेदन के योग्य हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
योग्यता:-
मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी, जिसमें न्यूनतम 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक हों।
हल्के वाहन चलाने का लाइसेंस वरीयता दिलाएगा।
वेतन और भत्ते:-
पहले वर्ष ₹30,000, दूसरे वर्ष ₹33,000 और तीसरे वर्ष ₹36,500 प्रति माह वेतन मिलेगा।
अंतिम वर्ष में ₹40,000 प्रति माह वेतन के साथ रिस्क भत्ता, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता भी मिलेगा।
बीमा: ₹48 लाख का बीमा कवर मिलेगा।
सेवा निधि फंड:-
चार वर्ष की सेवा के बाद सेवा निधि फंड के रूप में ₹10.4 लाख मिलेंगे, जिसमें ₹5.2 लाख अग्निवीर के कोर्स फंड के होंगे।
आयु सीमा:-
महिला उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2005 से पहले और 01 जुलाई 2009 के बाद नहीं होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया:-
पहले चरण में सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी, दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता/शारीरिक मानक परीक्षण होगा।
अधिकारी वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in

