expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

देहरादून के जंगलों में गुलदार का खूनी हमला; लकड़ी लेने गए बुजुर्ग को बनाया निवाला, इलाके में दहशत।

 


All India tv news। देहरादून (सहसपुर): उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला देहरादून जिले के सहसपुर रेंज से सामने आया है, जहाँ एक आदमखोर गुलदार ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

घटना का विवरण:-

मृतक की पहचान:- मृतक की पहचान मोहम्मद इरफान (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सहसपुर में जंगलात चौकी के पास रहते थे।

कैसे हुआ हमला:- मंगलवार सुबह करीब 7 बजे इरफान रोजाना की तरह खाना पकाने के लिए सूखी लकड़ी बीनने के लिए चांदपुर और छरबा के बीच स्थित जंगल में गए थे। वहां झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

शव की बरामदगी:- जब दोपहर तक इरफान घर नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। गुलदार ने उनके गले और चेहरे पर गहरे घाव किए थे और शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था।

ग्रामीणों का आक्रोश और दहशत:-

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और सहसपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रसोई गैस की किल्लत के कारण उन्हें मजबूरी में लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान पर खतरा बना रहता है।

वन विभाग की कार्रवाई:-

सहसपुर के रेंजर पंकज ध्यानी के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में न जाने की चेतावनी दी है और इलाके में गश्त बढ़ाने की बात कही है।एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है ताकि गुलदार की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।

उत्तराखंड में पिछले 8 दिनों के भीतर वन्यजीवों के हमले में यह 5वीं मौत है, जो राज्य में बढ़ते वन-जीव संकट की गंभीर तस्वीर पेश करती है। 

सहसपुर और आसपास के गांवों के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे समूह में रहें और जंगल के संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.