expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

पहाड़ की बेटियों का जलवा: रानीखेत की कशिश बिष्ट बनीं 'किसमें कितना है दम' की फर्स्ट रनर-अप।

 

 


All India tv news। रानीखेत/अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। रानीखेत के छोटे से गांव बबुरखोला (द्वारसों-मजखाली) की रहने वाली कशिश बिष्ट ने चंडीगढ़ में आयोजित दूरदर्शन पंजाबी के मशहूर रियलिटी शो “किसमें कितना है दम” (KKHD) में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

बहन प्रिया ने भी रचा था इतिहास :-

गौरव की बात यह है कि इसी मंच पर कुछ दिनों पहले कशिश की बहन प्रिया बिष्ट ने लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एक ही परिवार की दो बेटियों की इस दोहरी सफलता ने क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ दी है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर :-

कशिश की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और उनकी माता पुष्पा बिष्ट का विशेष मार्गदर्शन रहा है। संसाधनों की कमी के बावजूद, गांव की पगडंडियों से निकलकर नेशनल टेलीविजन के मंच तक पहुंचना कशिश की असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है।

क्षेत्र में खुशी का माहौल :-

दूरदर्शन पंजाबी का यह मंच देशभर की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जाना जाता है। कशिश की इस जीत पर रानीखेत और आसपास के क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। कशिश की यह सफलता आज पहाड़ के उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा रखते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.