expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

अल्मोड़ा: मरचूला-सराईखेत हाईवे का पैचवर्क 1 महीने में उखड़ा, PWD की लापरवाही पर सवाल।



All India tv news। सरकार लाख दावे कर ले सड़कें दुरुस्त करने के, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। अल्मोड़ा से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जहां सड़क बनने के एक महीने के अंदर ही पैचवर्क उखड़ने लगा है।

मामला है अल्मोड़ा जिले के सल्ट का। यहां मरचूला-भैरंगखाल-सराईखेत स्टेट हाईवे पर PWD द्वारा कराया गया पैचवर्क अब सवालों के घेरे में है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पैचवर्क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण कई जगहों पर सड़क उखड़ने लगी है। बरसात शुरू होते ही गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मानसून की शुरुआत में ही सड़क की ये हालत है तो आगे हालात और खराब हो सकते हैं। उन्होंने PWD पर मरम्मत कार्यों की निगरानी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। 

लोगों की मांग है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कर उच्च मानकों के साथ दोबारा मरम्मत कराई जाए और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। सरकार के विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का फर्क ये तस्वीरें साफ दिखा रही हैं। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.