expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

बड़ी खबर: इतिहास में पहली बार... सिर्फ 5वें दिन ही अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, 3 लाख भक्तों की उम्मीदों को लगा झटका।


 All India tv news इस वक्त की एक बहुत बड़ी और बेहद हैरान करने वाली खबर जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ से आ रही है। अमूमन हफ्तों तक भक्तों को दर्शन देने वाले बाबा बर्फानी यात्रा शुरू होने के महज 5वें दिन ही अंतर्ध्यान हो गए हैं। जी हां, इतिहास में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब यात्रा की शुरुआत में ही पवित्र हिमलिंग पूरी तरह से पिघल चुका है। इस खबर के सामने आने के बाद देश-दुनिया से आ रहे करीब 3 लाख से ज्यादा उन श्रद्धालुओं में भारी मायूसी है, जिन्होंने बाबा के दर्शन के लिए महीनों पहले रजिस्ट्रेशन कराया था।

3 जुलाई से शुरू हुई इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखी जा रही थी। शुरुआती 5 दिनों में ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके थे। लेकिन अचानक बढ़े तापमान, ग्लोबल वार्मिंग और पवित्र गुफा के पास श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही से उत्पन्न हुई गर्मी के कारण हिमलिंग तेजी से पिघल गया। बताया जा रहा है कि जो शिवलिंग यात्रा शुरू होने से पहले करीब 7 फीट का था, वह घटकर मात्र 1 फीट के आसपास रह गया और मंगलवार को लगभग अदृश्य हो गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि क्षमता से अधिक बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों की भारी भीड़ और पर्यावरण में आ रहे बदलावों ने बाबा बर्फानी के इतनी जल्दी अंतर्ध्यान होने में बड़ी भूमिका निभाई है। कभी यह दर्शन 25 से 30 दिनों तक आसानी से होते थे, लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।
हालांकि, प्रशासन का कहना है कि पवित्र हिमलिंग के अंतर्ध्यान होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डगमगाई है और यात्रा अपने तय समय 28 अगस्त तक जारी रहेगी। अब गुफा में पहुंचने वाले श्रद्धालु केवल पवित्र अमरनाथ गुफा और बाबा के स्थान के ही दर्शन कर पाएंगे। इस घटना ने एक बार फिर पर्यावरण और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.