expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

भाजपा युवा मोर्चा में पहली बार महिला महामंत्री बनीं कंचन पाण्डेय: संगठन ने जताया भरोसा।

 


All India tv news। रामनगर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन ने रामनगर में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए युवा मोर्चा की कमान कंचन पाण्डेय को सौंपी है। कंचन पाण्डेय को भाजपा युवा मोर्चा का नया जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। रामनगर भाजपा युवा मोर्चा के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन ने जताया अटूट विश्वास :-
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन मंत्री ने कंचन पाण्डेय की सक्रियता, निष्ठा और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन पर यह भरोसा जताया है। इस नियुक्ति से न केवल पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में नया जोश है, बल्कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर :-
कंचन पाण्डेय के महामंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक, उन्हें लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
कंचन पाण्डेय का संकल्प :-
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर कंचन पाण्डेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरी उतरेंगी। उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ना और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.