रामनगर (नैनीताल):
उत्तराखंड का पर्यटन हब कहा जाने वाला रामनगर बीती रात गोलियों की गूंज से नहीं, बल्कि पुलिस के सायरन और अचानक हुई छापेमारी से दहल उठा। पुलिस को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांवल्दे स्थित एक नामी रिसॉर्ट में रेव पार्टी और देह व्यापार का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है।
जैसे ही रिसॉर्ट के भीतर म्यूजिक और आपत्तिजनक गतिविधियां शुरू हुईं, वैसे ही पुलिस टीम ने चारों तरफ से रिसॉर्ट को घेर लिया। पुलिस की इस औचक कार्रवाई से रिसॉर्ट के भीतर भगदड़ मच गई। कई रईसजादे और आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन अलर्ट पुलिस ने घेराबंदी कर 52 लोगों को दबोच लिया।
पार्टी के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा :-
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हाई-प्रोफाइल पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल जैसे इलाकों से युवतियों को बुलाया गया था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें और गाड़ियां जब्त की हैं।

SSP का कड़ा संदेश :-
इस कार्रवाई पर बात करते हुए नैनीताल पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि देवभूमि की पवित्रता को भंग करने वाले किसी भी रिसॉर्ट संचालक या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने रेस्क्यू की गई सभी 10 युवतियों को काउंसलिंग और सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस रिसॉर्ट के मालिकों और मुख्य सरगनाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।