expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार; उरेडा का बड़ा अधिकारी 40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

 


All India tv news। उत्तराखंड से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। देवभूमि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर बहुत बड़ा एक्शन लिया है। बागेश्वर जिले में तैनात एक बड़े सरकारी अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई के बाद से पूरे प्रशासनिक अमले और विकास भवन परिसर में हड़कंप मच गया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन है यह घूसखोर अधिकारी और क्यों मांग रहा था यह मोटी रकम।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बागेश्वर जिले का है, जहां उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण यानी उरेडा (UREDA) के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर दबोचा है।
आरोप है कि धीरेंद्र सिंह पटवाल सोलर प्लांटों की ज्वाइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की घूस मांग रहा था। शिकायतकर्ता की चार फाइलें उरेडा कार्यालय में काफी लंबे समय से लंबित पड़ी थीं, जिन्हें पास करने के एवज में इस अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की डिमांड रखी थी।
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने तुरंत इसकी शिकायत विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर 1064 पर दर्ज करा दी। सतर्कता विभाग ने जब मामले का शुरुआती सत्यापन किया, तो आरोप बिल्कुल सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (विजिलेंस) हल्द्वानी के निर्देश पर एक स्पेशल ट्रैप टीम का गठन किया गया।
जैसे ही शुक्रवार को शिकायतकर्ता पैसे लेकर बागेश्वर विकास भवन स्थित उरेडा दफ्तर पहुंचा, विजिलेंस की टीम पहले से ही घात लगाए बैठी थी। अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल ने जैसे ही 40 हजार रुपये के नोट हाथ में थामे, विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी अधिकारी मूल रूप से रामनगर (जिला नैनीताल) का रहने वाला बताया जा रहा है। टीम अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी और विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने सूबे में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई हुई है। विजिलेंस डायरेक्टर डॉक्टर वी. मुरूगेशन ने राज्य की जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर सूचित करें, शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.