All India tv news। देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट' (Red Alert) जारी किया है। मौसम विभाग की इस गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए कल, 10 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।
कल प्रदेश के इन 6 प्रमुख जिलों में सभी शासकीय, गैर-शासकीय स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे:
- देहरादून
- नैनीताल
- बागेश्वर
- पौड़ी गढ़वाल
- चम्पावत
- चमोली
प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्यों और स्कूल प्रबंधकों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।





