All India tv news। अल्मोड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मदद के लिए निकली 108 एंबुलेंस खुद हादसे का शिकार हो गई। एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में बड़ा हादसा हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना लमगड़ा क्षेत्र के पौधार के पास रविवार की है। पीड़ार में निवासी श्याम कुमार अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 एंबुलेंस से अल्मोड़ा बेस अस्पताल ला रहे थे। एंबुलेंस में गर्भवती के साथ उनका पति, चचेरी सास और EMT शोभा व चालक रविंदर भी सवार थे। लेकिन लमगड़ा पहुंचते ही एंबुलेंस का टायर का एंड टूट गया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधा कलमट में जा गिरी।
गनीमत रही कि हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी 5 लोग सुरक्षित हैं। किसी को भी चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद गर्भवती और परिजनों को दूसरे वाहन से अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे प्रसव के लिए भर्ती किया गया है।
जांच में सामने आया है कि टायर का एंड टूटने से स्टेयरिंग से कंट्रोल छूट गया और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि इस हादसे में गर्भवती महिला और बाकी सभी लोग बाल-बाल बच गए।
सरकार से सवाल है कि 108 जैसी जरूरी सेवा के वाहनों की मेंटेनेंस पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?

