All India tv news। नई दिल्ली: मोदी सरकार की कैबिनेट में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर अब शिक्षा मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई हैहै।
विस्तृत जानकारी:-
- इस्तीफा मंजूर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सिफारिश के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार किया।
- अतिरिक्त जिम्मेदारी: कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी अब अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ देश के नए शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- आधिकारिक आदेश: राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार, यह व्यवस्था नए फेरबदल या स्थायी नियुक्ति तक तुरंत लागू कर दी गई है।

